Lokesh Dehariya Death: नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और वार्ड पार्षद, कर रहे थे फोन पर बात, तभी अचानक हो गया ये कांड, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

Lokesh Dehariya Death: नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और वार्ड पार्षद, कर रहे थे फोन पर बात, तभी अचानक हो गया ये कांड, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

Lokesh Dehariya Death: नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और वार्ड पार्षद, कर रहे थे फोन पर बात, तभी अचानक हो गया ये कांड, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

Lokesh Dehariya Death | Photo Credit: AI

Modified Date: July 16, 2026 / 06:46 am IST
Published Date: July 16, 2026 6:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • लोकेश डेहरिया का निधन
  • अचानक दिल का दौरा पड़ा
  • नगर में शोक की लहर

छिंदवाड़ा: Lokesh Dehariya Death मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara News) जिले से एक शोक की खबर सामने आ रही है। यहां वरीष्ठ बीजेपी नेता और वार्ड पार्षद लोकश डहरिया निधन (Lokesh Dehariya passes away) हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनका निधन हो गया।

Lokesh Dehariya passes away मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता लोकेश डेहरिया फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। जिसके बाद वो जमीन पर गिर गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें आप देख सकते हैं कि वो फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। तभी वो जमीन पर अचानक गिर जाते हैं।

आपको बता दें कि लोकेश डेहरिया भाजपा के नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 47 के पार्षद (Ward 47 Councillor) थे। (Chhindwara BJP Leader) जिसके साथ साथ वे अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन भी कर रहे थे। जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छिंदवाड़ा के अध्यक्ष एवं जिला मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। भाजपा युवा नेता की अल्प समय हुई मृत्यु से भाजपा सहित छिंदवाड़ा नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।