भारत एआई प्रदर्शन में वैश्विक स्तर पर चौथे, डिजिटल अर्थव्यवस्था रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

भारत एआई प्रदर्शन में वैश्विक स्तर पर चौथे, डिजिटल अर्थव्यवस्था रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

भारत एआई प्रदर्शन में वैश्विक स्तर पर चौथे, डिजिटल अर्थव्यवस्था रैंकिंग में पांचवें स्थान पर
Modified Date: May 29, 2026 / 08:07 pm IST
Published Date: May 29, 2026 8:07 pm IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है और कृत्रिम मेधा (एआई) प्रदर्शन के मामले में वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर है। ‘आईसीआरआईईआर-प्रोसस सेंटर फॉर इंटरनेट एंड डिजिटल इकोनॉमी’ (आईपीसीआईडीई) द्वारा शुक्रवार को जारी ‘स्टेट ऑफ इंडिया’स डिजिटल इकोनॉमी (एसआईडीई) 2026’ नामक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

यह रिपोर्ट 71 देशों के मानकों पर आधारित है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत एआई प्रतिस्पर्धा में जर्मनी, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों से आगे निकल गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें स्थान पर है और ‘सीएचआईपीएस-एआई’ सूचकांक में चौथे स्थान पर है।

रिपोर्ट में वैश्विक डिजिटल परिदृश्य में आए एक बुनियादी बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा गया है, ‘अब दुनिया भर के कुल एआई उपयोगकर्ताओं में से 72 प्रतिशत विकासशील देशों में हैं। इनमें भी अकेले भारत और चीन मिलकर वैश्विक स्तर पर एआई अपनाने के मामले में लगभग दो-तिहाई योगदान दे रहे हैं।’

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में