BPSC Teacher Controversy: पत्नी को पढ़ाने के लिए बेच दी पैतृक जमीन..टीचर बनी तो दिखाई असली चेहरा, जानिए आखिर क्यों टूट गया हंसता-खेलता परिवार?
BPSC Teacher Controversy: पत्नी को पढ़ाने के लिए बेच दी पैतृक जमीन..टीचर बनी तो दिखाई असली चेहरा, जानिए आखिर क्यों टूट गया हंसता-खेलता परिवार?
Bihar Teacher Couple Dispute | Photo Credit: AI
- पत्नी को पढ़ाने के लिए जमीन बेची
- नौकरी लगते ही छोड़ा
- BPSC TRE-2 परीक्षा में चयनित होकर शिक्षिका बनीं
वैशाली: BPSC Teacher Controversy उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) का चर्चित मामला तो आपको याद ही होगा। उस केस ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं दूसरी ओर अब एक ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है, जिसने रिश्तों, भरोसे और परिवार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, यहां रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी मिलने के बाद अब उन्हें छोड़ दिया।
BPSC Teacher Controversy मिली जानकारी के अनुसार, मामला वैशाली नगर के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले निवासी अमन कुमार ने अपनी पत्नी बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी (BPSC Teacher News) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए कई-कई घंटे काम किया। जो पैसे आए उसे पत्नी को पढ़ाने में खर्च किए। यहां तक की पत्नी की पढ़ाई और नौकरी के लिए उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन भी बेच दी, लेकिन गुंजन को जब नौकरी मिली तो उसने उन्हें और उनके 10 साल के बेटे को छोड़ दिया।
2013 में हुई थी शादी
अमन कुमार ने बताया कि उनकी शादी साल 2013 में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की बेटी गुंजन कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा आया। जिसकी उम्र अब 10 साल है। अमन के अनुसार, शादी के समय उनकी पत्नी इंटरमीडिएट पास थीं और आगे पढ़कर शिक्षिका बनना चाहती थीं। पीड़ित अमन का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने पत्नी की पढ़ाई कभी नहीं रुकने दी। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले अमन ने आरोप लगाया कि पत्नी को पढ़ाने के लिए वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्से की डेढ़ कट्ठा जमीन तक बेच दी। इसके बाद गुंजन ने ग्रेजुएशन, बीएड और बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की। हालांकि नौकरी लगते ही गुंजन बदल गई।
अमन कुमार ने बताया कि बीपीएससी TRE-2 परीक्षा के बाद 2023 में गुंजन का चयन हो गया। उनकी ट्रेनिंग सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई और बाद में पोस्टिंग वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित यूएमएस मोहनपुर धर्मपुर विद्यालय में हुई। अमन ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान पत्नी गुंजन की नजदीकियां उसके कॉलेज फ्रेंड प्रेम प्रकाश जायसवाल से बढ़ गईं। उन्होंने दावा किया कि दोनों पहले से संपर्क में थे और ट्रेनिंग के दौरान चोरी-छिपे मिलते थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पत्नी ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया।
किराए के मकान में पहुंचने पर बढ़ा विवाद
अमन कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से उनकी पत्नी उनसे अलग रह रही है और उन पर झूठे आरोप लगाकर केस भी दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह अपने बेटे के साथ अकेले रह रहे हैं और बेटे की पढ़ाई को देखते हुए उसे हॉस्टल में रखा गया है।
‘मम्मी गंदी है, उनके साथ नहीं जाऊंगा’
बच्चे ने पिता के सामने मां पर गंभीर आरोप लगाए। बच्चे ने बताया कि ‘जब वो ट्रेनिंग पर मम्मी के साथ रहता था, उस समय भी अंकल आते थे। अंकल कई दिन रुकते थे। मम्मी कहती थीं कि अगर कोई पूछे तो उन्हें मामा बताना। मम्मी गंदी हैं। मैं उनके साथ नहीं जाऊंगा।’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Bakrid Controversy: बकरीद पर राजधानी में मचा बवाल, गाय काटने की अफवाह से बढ़ा तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- Nuh Wall Collapse Latest News: ईद के दिन ही बुझ गए परिवारों के चिराग.. खेल रहे बच्चों पर भरभराकर गिरी ऊंची दीवार, दो की दबकर दर्दनाक मौत, पसरा मातम
- Punjab BJP New State Chief: “विधानसभा चुनाव से पहले ही पंजाब में भाजपा ने कर दिया आत्मसमर्पण”.. नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होते ही जानें किसने साधा जोरदार निशाना,

Facebook


