MP Weather Update : नौतपा के बीच मौसम का बड़ा यू-टर्न! दिन में भीषण गर्मी और शाम को ओलावृष्टि, देखें क्या है आपके जिले का हाल

मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम का खतरनाक डबल अटैक देखने को मिल रहा है। दिन में भीषण गर्मी और लू लोगों को झुलसा रही है, जबकि शाम होते ही कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update : नौतपा के बीच मौसम का बड़ा यू-टर्न! दिन में भीषण गर्मी और शाम को ओलावृष्टि, देखें क्या है आपके जिले का हाल

MP Weather Update / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 29, 2026 / 10:45 am IST
Published Date: May 29, 2026 8:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में दिन में भीषण लू और शाम को ओलावृष्टि की चेतावनी।
  • ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी।
  • 27 जिलों में हीटवेव का असर, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।

भोपाल : MP Weather Update :  मध्य प्रदेश में इस समय नौतपा के बीच मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां प्रदेश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। कल दमोह समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल और ग्वालियर समेत कई जिलों में दिनभर भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन शाम होते ही ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

Nautapa Weather MP दोपहर को लू रात में ओले गिराने की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में दोपहर के समय भीषण गर्मी पड़ेगी, जिसके लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, शाम को यहाँ मौसम बदल जाएगा और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ ओले गिरने की संभावना है।

भोपाल और जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

इसके अलावा, भोपाल और जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना रहेगा। मध्य प्रदेश के लोगों को दिन में जहां चुभती गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा, वहीं शाम को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.