Stock Market 29 Market 2026: सुबह बाजार खुलते ही होगा बड़ा धमाका? US-Iran डील के असर से ये शेयर बना सकते हैं करोड़पति

Stock Market 29 Market 2026: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रह सकती है। दुनियाभर के बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध विराम की खबर से माहौल थोड़ा पॉजिटिव बना है। गिफ्ट के लिए 23,800 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है। जबकि 24,000 से 24,100 के बीच मजबूत रेजिस्टेंस माना जा रहा है।

Stock Market 29 Market 2026: सुबह बाजार खुलते ही होगा बड़ा धमाका? US-Iran डील के असर से ये शेयर बना सकते हैं करोड़पति

(Stock Market 29 Market 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: May 29, 2026 / 10:45 am IST
Published Date: May 29, 2026 8:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • बाजार में आज धीमी शुरुआत के संकेत
  • अमेरिका-ईरान युद्धविराम से वैश्विक बाजार मजबूत
  • निफ्टी के लिए 23,800 अहम सपोर्ट लेवल

नई दिल्ली: Stock Market 29 Market 2026 in India: आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। एनएसई आईएफसी पर गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 23,872 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले बुधवार को साप्ताहिक और मासिक डेरिवेटिव एक्सपायरी के कारण निवेशकों ने सतर्क रूख अपनाया था। इसी वजह से बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा और निफ्टी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक फिलहाल वैश्विक घटनाओं और आर्थिक संकेतों पर नजर बनाए हुए हैंछ।

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत (Mixed Signals from Global Markets)

दुनियाभर के बाजारों से फिलहाल मिश्रित संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों तक युद्धविराम बढ़ाने की खबर ने वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इस खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली और एसएंडपी 500 तथा नैस्डैक नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा। जहां कई प्रमुख इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई।

निफ्टी और सेंसेक्स के लिए अहम स्तर (Key Levels for Nifty and Sensex)

तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार सीमित दायरे में रह सकता है। निफ्टी के लिए 23,800 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। अगर बाजार इस स्तर के ऊपर बना रहता है तो निवेशकों का भरोसा मजबूत रह सकता है। वहीं दूसरी ओर 24,000 से 24,100 के बीच का स्तर बाजार के लिए अहम रेजिस्टेंस माना जा रहा है। इसके अलावा 23,650 का स्तर भी बाजार को नीचे गिरने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में स्थिरता बनी हुई है।

इन शेयरों में रह सकती है हलचल (Investors Focus on these Shares)

आज कुछ खास कंपनियों के शेयर निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं। स्विगी के शेयरों पर नजर रहेगी क्योंकि कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में बदलाव का प्रस्ताव पास नहीं हो सका। प्रस्ताव को जरूरी 75 प्रतिशत वोट नहीं मिले। वहीं कोल इंडिया ने सरकार के ऑफर-फॉर-सेल के तहत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने की योजना को आगे बढ़ाया है। इसके चलते कंपनी के शेयरों में गतिविधि बढ़ सकती है। दूसरी ओर टाटा एलेक्सी ने हेल्थकेयर सेक्टर के लिए नया एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जबकि विप्रो ने अपनी एआई साझेदारी को और मजबूत किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM पर नजर (Focus on Reliance Industries AGM)

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों के लिए भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी की 49वीं सालाना आम बैठक यानी AGM 19 जून को आयोजित की जाएगी। आमतौर पर रिलायंस की AGM में कंपनी भविष्य की योजनाओं, नए निवेश और कारोबार विस्तार से जुड़े बड़े ऐलान करती है। ऐसे में निवेशकों की नजर इस बैठक पर बनी रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।