भारतीय कंपनियां एआई के वास्तविक इस्तेमाल की ओर बढ़ रहीं: सेल्सफोर्स

भारतीय कंपनियां एआई के वास्तविक इस्तेमाल की ओर बढ़ रहीं: सेल्सफोर्स

भारतीय कंपनियां एआई के वास्तविक इस्तेमाल की ओर बढ़ रहीं: सेल्सफोर्स
Modified Date: September 20, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: September 20, 2026 2:29 pm IST

(रूपश्री नायर)

सैन फ्रांसिस्को, 20 सितंबर (भाषा) क्लाउड सॉफ्टवेयर क्षेत्र की वैश्विक दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स का मानना है कि भारतीय कंपनियां अब प्रायोगिक स्तर से आगे बढ़कर उद्यमों में कृत्रिम मेधा के वास्तविक इस्तेमाल के चरण में प्रवेश कर रही हैं।

सेल्सफोर्स की दक्षिण एशिया क्षेत्र की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुंधति भट्टाचार्य ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारत में डिजिटल और एजेंटिक एआई के विस्तार के लिए व्यापक अवसर हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी भारत में भौतिक बुनियादी ढांचे, घरेलू प्रतिभाओं के कौशल विकास और नियुक्तियों में लगातार निवेश जारी रखेगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय कंपनियां जेनरेटिव एआई और एआई एजेंट के प्रयोग से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर इनके उपयोग की ओर बढ़ रही हैं, भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हां, वे अब चीजों को वास्तविक कामकाज में लागू करने की ओर बढ़ रही हैं।’’

भारत से जुड़ी योजनाओं पर उन्होंने बताया कि कंपनी के निवेश के तहत बेंगलुरु में एक नया टावर तैयार किया जा रहा है, जिसके अगले कैलेंडर वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमने बेंगलुरु में एक टावर में निवेश किया है, जिसके अगले कैलेंडर वर्ष में चालू होने की संभावना है। यह एक बड़ा निवेश होगा। जहां तक कर्मचारियों की बात है, हम अपने लोगों पर लगातार निवेश कर रहे हैं, चाहे वह उनका कौशल विकास हो या नई भर्तियां।’’

उन्होंने बताया कि ग्राहकों को नई क्षमताएं उपलब्ध कराने के लिए सेल्सफोर्स आंतरिक नवाचार के साथ ही अधिग्रहण का रास्ता भी अपनाएगी। उन्होंने हाल ही में ग्राहक-एजेंट समाधान प्रदाता ‘फिन’ और डेटा प्रबंधन कंपनी ‘इन्फॉर्मेटिका’ के अधिग्रहण का उदाहरण दिया।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय


लेखक के बारे में