इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 76 करोड़ रुपये

Ads

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 76 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 27, 2023 / 07:20 PM IST,
    Updated On - July 27, 2023 / 07:20 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का एकीकृत शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 75.82 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 69.12 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।

चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 113.39 करोड़ रुपये से बढ़कर 127.36 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने सुधा पिल्लई और तेजप्रीत सिंह चोपड़ा को अगले साल उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद अगले पांच साल के लिए गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

पिल्लई का वर्तमान कार्यकाल 25 अप्रैल, 2024 को और चोपड़ा का 4 मार्च, 2024 को समाप्त होगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण