भारतीय चावल निर्यातक ने अमेरिका को 5,000 टन बासमती चावल आपूर्ति करने का करार किया
भारतीय चावल निर्यातक ने अमेरिका को 5,000 टन बासमती चावल आपूर्ति करने का करार किया
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (आईआरईएफ) के एक सदस्य ने अमेरिका में एक खरीदार को 5,000 टन बासमती चावल आपूर्ति करने के लिए व्यवसायिक समझौता किया है। यह बात एक बयान में कही गई है।
महासंघ ने कहा कि यह एक अहम घटनाक्रम है क्योंकि यह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिये जाने के बाद आया है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय सामान पर मौजूदा 25 प्रतिशत शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत तक करने पर सहमत हो गया है।
इसमें कहा गया, ‘‘आईआरईएफ के सदस्यों में से एक ने अमेरिका में एक लिवाल को 5,000 टन बासमती चावल आपूर्ति करने के लिए एक सफल वाणिज्यिक समझौता किया है।’’
आईआरईएफ ने कहा कि उसने अपने सभी सदस्यों को अपनी निर्यात गतिविधियों में गुणवत्ता मानक बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


