Workers Salary Hike: पूरी हुई श्रमिकों की मांगे, वेतन में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, खुद राज्य सरकार ने किया ऐलान
Workers Salary Hike: पूरी हुई श्रमिकों की मांगे, वेतन में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, खुद राज्य सरकार ने किया ऐलान
Workers Salary Hike | Photo Credit: IBC24
- 21% मजदूरी बढ़ोतरी
- अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के लिए अलग-अलग वेतन
- नोएडा में फैक्टरी मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार का कदम
नई दिल्ली: Workers Salary Hike उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने श्रमिकों बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने कुशल और अकुशल श्रमिकों का वेतन बढ़ाने (Workers Salary Hike) का ऐलान कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी में एक अप्रैल से 21 प्रतिशत तक की अंतरिम बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद श्रमिकों की मजदूरी 21 फीसदी बढ़कर मिलेगी। इस संबंध में योगी सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।
सिर्फ मासिक वेतन कितना होगा
Workers Salary Hike जारी आदेश के अनुसार, अब अंतरिम तौर पर मजदूरी दरें नोएडा और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक वेतन 11313.65 रुपये और दैनिक मजदूरी 435.14 रुपये तय की गई है। वहीं अर्धकुशल श्रमिकों के लिए मासिक 12446 रुपये और दैनिक 478.69 रुपये से निर्धारित है। जबकि कुशल श्रमिकों के लिए मासिक 13940.37 रुपये और दैनिक 536.16 रुपये तय किए गए।
नोएडा में जोरदार बवाल
दरअसल, नोएडा के कुछ हिस्सों में सोमवार को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों फैक्टरी मजदूरों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस श्रमिकों ने जमकर बवाल मचाया था। फेज 2, सेक्टर 62 समेत कई जगहों पर मजदूरों ने आशंकाओं और अफवाहों के बीच गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। वहीं कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया था। हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से मजदूरों का वेतन अंतरिम आधार पर 21 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया।
UP सरकार ने श्रमिक आंदोलन के बाद देर रात मजदूरी बढ़ाई !!
नोएडा/गाजियाबाद में अकुशल मजदूरों को पहले 11313 रुपए महीना मिलते थे, 1 अप्रैल से 13690 रुपए मिलेंगे। इसी तरह अर्द्धकुशल और कुशल मजदूरों के पैसे बढ़ाए गए हैं।
UP के अन्य नगर निगम और जनपदों में भी अलग–अलग रेट वृद्धि की गई… pic.twitter.com/Vgv4fVbtv9
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 14, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: बस्तर 2.0 पर जंग जारी.. अब विपक्षी सवालों की बारी, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब, जल, जंगल बनाम उद्योग पर फिर क्यों उठ रहे सवाल?
- Vande Bharat : नारी शक्ति का वंदन, ‘नमो का नमन’! महिला आरक्षण के लिए सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, क्या विपक्षी दल भी करेंगे बिल का समर्थन?
- RR vs SRH: ईशान किशन ने बल्लेबाजी तो प्रफुल्ल और शाकिब ने गेंदबाजी से दिखाया कमाल, राजस्थान के विजयी रथ पर सनराइजर्स ने लगाया ब्रेक, इतने रनों से दी मात

Facebook


