PM Modi Ambedkar Jayanti: आज बाबा साहेब डॉ बीआर अम्बेडकर की जयन्ती.. PM मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, भारत निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को किया याद

PM Modi Ambedkar Jayanti: नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर डॉ. बी. आर. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

PM Modi Ambedkar Jayanti: आज  बाबा साहेब डॉ बीआर अम्बेडकर की जयन्ती.. PM मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, भारत निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को किया याद

pm modi news/ IMAGE SOURCE: airnewsalerts X HANDLE

Modified Date: April 14, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: April 14, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
  • प्रेरणा स्थल पर किया नमन
  • अंबेडकर जयंती पर विशेष संदेश

PM Modi Ambedkar Jayanti: नई दिल्ली: नई दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर डॉ. बी. आर. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और विचार देश के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जहां उपस्थित लोगों ने भी डॉ. अंबेडकर को नमन किया।

PM Modi tribute Ambedkar: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और समानता के सिद्धांतों का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बाबा साहेब के आदर्श नागरिकों को एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डॉ. अंबेडकर का व्यक्तित्व और उनके विचार आज भी देश के विकास के लिए मार्गदर्शक शक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा दिखाते रहेंगे।

Babasaheb Ambedkar anniversary India:न्यायपूर्ण समाज पर दिया जोर

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी एक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और उनके आदर्श एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया—“अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥” प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का कृतित्व और व्यक्तित्व हमेशा राष्ट्र के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट

‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई

चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा

विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।