भारत के डेटा सेंटर क्षेत्र में 2035 तक 280 अरब डॉलर के अवसर की संभावना: पीडब्ल्यूसी
भारत के डेटा सेंटर क्षेत्र में 2035 तक 280 अरब डॉलर के अवसर की संभावना: पीडब्ल्यूसी
नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते उपयोग और तेजी से हो रहे डिजिटल बदलाव के बल पर भारत की डेटा सेंटर मूल्य श्रृंखला के साल 2035 तक 280 अरब अमेरिकी डॉलर की संभावित ऑर्डर बुक हासिल करने की उम्मीद है। परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पीडब्ल्यूसी की भारतीय इकाई ‘पीडब्ल्यूसी इंडिया’ के अनुसार, डेटा सेंटर सुविधाओं के मूल ढांचे के निर्माण में वर्ष 2035 तक लगभग 71.6 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष निवेश होने का अनुमान है, जबकि इससे जुड़े व्यापक परिवेश में इससे कहीं अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।
पीडब्ल्यूसी इंडिया ने कहा कि 280 अरब डॉलर के संभावित ऑर्डर अवसर का बड़ा हिस्सा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उपकरणों से जुड़े क्षेत्र में होगा।
चिप, सर्वर और नेटवर्किंग प्रणालियों जैसे उपकरण कुल पूंजीगत व्यय का 65-75 प्रतिशत हिस्सा होंगे, जिनका अनुमानित मूल्य 180-210 अरब डॉलर है।
भाषा
योगेश अजय
अजय

Facebook


