देश का निर्यात अक्टूबर में 16.65 प्रतिशत घटकर 29.78 अरब डॉलर पर

देश का निर्यात अक्टूबर में 16.65 प्रतिशत घटकर 29.78 अरब डॉलर पर

देश का निर्यात अक्टूबर में 16.65 प्रतिशत घटकर 29.78 अरब डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 15, 2022 2:53 pm IST

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) भारत का वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर में पिछले साल के समान महीने की तुलना में 16.65 प्रतिशत घटकर 29.78 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

अक्टूबर में आयात बढ़कर 56.69 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 53.64 अरब डॉलर था।

चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह यानी अप्रैल-अक्टूबर, 2022 के दौरान निर्यात 12.55 प्रतिशत बढ़कर 263.35 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात में 33.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 436.81 अरब डॉलर रहा।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में