नायका ने अंकित जैन को अपने फटाफट सेवा कारोबार ‘नायका नाउ’ का प्रमुख नियुक्त किया
नायका ने अंकित जैन को अपने फटाफट सेवा कारोबार ‘नायका नाउ’ का प्रमुख नियुक्त किया
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) सौंदर्य और फैशन रिटेलर नायका ने मंगलवार को अंकित जैन को अपने त्वरित वाणिज्य खंड ‘नायका नाउ’ का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। कंपनी अपनी 30-60 मिनट की डिलिवरी सेवा को पूरे देश में बढ़ाना चाहती है।
कंपनी ने बयान में कहा कि जैन, जिनके पास यूनिलीवर, फ्लिपकार्ट और स्विगी के इंस्टामार्ट जैसी कंपनियों के साथ आपूर्ति श्रृंखला का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है, वह मुख्य बाजारों में क्विक-कॉमर्स सेवा के विस्तार का नेतृत्व करेंगे।
नायका नाउ अभी 1,000 से ज्यादा ब्रांड की डिलिवरी 30 से 60 मिनट के अंदर देती है। शुरू होने के बाद से, यह सेवा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता समेत 13 मुख्य शहरों तक फैल चुकी है।
अपनी ‘फुलफिलमेंट’ योजना के बारे में बताते हुए, नायका ने कहा कि उसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2029-30 तक देश के सभी ज्यादा मांग वाले इलाकों में फटाफट सेवा को बढ़ाना है।
कंपनी अपनी ‘नायका नेक्स्ड डे’ पहल के तहत पूरे भारत में 90 प्रतिशत ऑर्डर के लिए उसी दिन या अगले दिन डिलिवरी का लक्ष्य भी रख रही है। इसके अलावा, वह ‘नायका एक्सप्रेस’ के लिए अपने 320 से ज्यादा खुदरा स्टोर के नेटवर्क का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


