मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत

मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन 'बिजली' की मौत

मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत
Modified Date: September 17, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: September 17, 2026 3:37 pm IST

मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) का मुख्य आकर्षण रही बाघिन ‘बिजली’ की उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उद्यान अधिकारियों ने बताया कि 18 वर्षीय इस बाघिन की बुधवार रात करीब 9:45 बजे मौत हो गई।

बिजली वर्ष 2016 से संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान परिवार का एक प्रमुख आकर्षण और पसंदीदा सदस्य थी।

संरक्षित वन के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले एक महीने से बाघिन की खुराक लगातार घटती जा रही थी, जिसके बाद उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र की तकनीकी पशुचिकित्सा सलाहकार टीम के मार्गदर्शन में पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा उसका इलाज और देखभाल की जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि बिजली को पेंच बाघ अभयारण्य से संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था।

उद्यान में अपने एक दशक लंबे प्रवास के दौरान उसने वन्यजीव प्रबंधन, संरक्षण शिक्षा और बाड़े में बंद जानवरों की देखभाल के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों ने कहा कि मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

उद्यान प्रशासन ने सभी प्रकृति प्रेमियों का आह्वान किया है कि वे ‘बिजली’ की झलक पाने के अपने अनुभवों और उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि उसके प्रति अपना सम्मान और प्यार जताया जा सके।

भाषा सुमित रंजन

रंजन


लेखक के बारे में