इन्फोसिस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 11.8 प्रतिशत बढ़कर 5,809 करोड़ रुपये

इन्फोसिस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 11.8 प्रतिशत बढ़कर 5,809 करोड़ रुपये

इन्फोसिस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 11.8 प्रतिशत बढ़कर 5,809 करोड़ रुपये
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 12, 2022 5:06 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 11.8 प्रतिशत बढ़कर 5,809 करोड़ रुपये पर पंहुच गया।

बेंगलुरु की कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसने 5,197 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

सूचना प्रद्योगिकी कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि उसने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने राजस्व वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 19.5 से 20 प्रतिशत के बीच कर दिया है।

इन्फोसिस की 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में आय 22.9 प्रतिशत बढ़कर 31,867 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 25,927 करोड़ रुपये थी।

भाषा जतिन रमण

रमण


लेखक के बारे में