आइनॉक्स विंड का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 126 करोड़ रुपये

आइनॉक्स विंड का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 126 करोड़ रुपये

आइनॉक्स विंड का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 126 करोड़ रुपये
Modified Date: February 13, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: February 13, 2026 9:39 pm IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) आइनॉक्स विंड का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 126.65 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की।

आइनॉक्स विंड ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 110.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,238.42 करोड़ रुपये हो गई।

आइनॉक्सजीएफएल ग्रुप के कार्यकारी निदेशक देवांश जैन ने कहा, ‘आइनॉक्सजीएफएल ग्रुप में हमारी सभी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियां आने वाले वर्षों में जबरदस्त वृद्धि के लिए तैयार हैं। हमारा लक्ष्य है कि आइनॉक्स विंड मजबूत प्रदर्शन और क्रियान्वयन जारी रखे।’

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में