आईनॉक्स विंड को एनएलसी इंडिया से मिला 1,600 करोड़ रुपये का ठेका

Ads

आईनॉक्स विंड को एनएलसी इंडिया से मिला 1,600 करोड़ रुपये का ठेका

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 10:52 AM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 10:52 AM IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) आईनॉक्स विंड लिमिटेड (आईडब्ल्यूएल) को एनएलसी इंडिया लिमिटेड से करीब 1,600 करोड़ रुपये का 200 मेगावाट का ठेका मिला है।

कंपनी के बुधवार को जारी बयान के अनुसार, इसे ठेका मिलने की तारीख से 24 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। करीब 1,600 करोड़ रुपये के इस ठेके का पूरा काम यानी शुरू से अंत तक (टर्नकी आधार पर) कंपनी ही पूरा करेगी।

इस ठेके के साथ कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 4.7 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) हो गई है।

आईनॉक्स विंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमें भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बिजली उपक्रमों में से एक एनएलसी इंडिया लिमिटेड से 200 मेगावाट का यह ठेका मिलने की खुशी है। यह ठेका हमारी एकीकृत ‘टर्नकी’ क्षमताओं, परियोजना क्रियान्वयन में विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत उत्पाद खंड पर कंपनी के भरोसे को दर्शाता है…’’

भाषा निहारिका

निहारिका