सिंगापुर में मिले एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के हुए एमओयू : मुख्यमंत्री

सिंगापुर में मिले एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के हुए एमओयू : मुख्यमंत्री

सिंगापुर में मिले एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के हुए एमओयू : मुख्यमंत्री
Modified Date: February 24, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: February 24, 2026 8:23 pm IST

लखनऊ, 24 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ सिंगापुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सिंगापुर में लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से 60 हजार करोड़ रुपये के एमओयू ‘इन्वेस्ट यूपी’ द्वारा संपन्न किए जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निवेश प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया आज पूरी तरह पारदर्शी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को उत्तर प्रदेश में हो रही प्रत्येक गतिविधि की जानकारी है और यही कारण है कि कम समय में ही राज्य को इतना बड़ा निवेश प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि उनके साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर व जापान की यात्रा पर आया है। सिंगापुर पहुंचने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे से देर रात तक लगातार बैठकें चलीं और दूसरे दिन भी सुबह से ही कार्यक्रम जारी रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दिन में उन्होंने 100 से अधिक प्रतिनिधियों से भेंट की है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और ऊर्जा मंत्री के साथ भी उनकी सकारात्मक व सार्थक वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रमुख फिनटेक कंपनियों के चेयरपर्सन व मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ भी बैठकें की गईं।

उन्होंने कहा कि कई कंपनियां पहले से भारत और उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित हो रहे गंगा एक्सप्रेसवे में भी कुछ कंपनियों ने पहले से निवेश किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रति निवेशकों की धारणा में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

भाषा सलीम शफीक अजय

अजय


लेखक के बारे में