Rinku Singh Father Health Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 छोड़कर अचानक घर लौटा ये दिग्गज भारतीय बल्लेबाज, वेंटिलेटर पर है पिता
Rinku Singh Father Health Update: रिंकू के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ी है और इस वजह से उन्हें घर वापस लौटना पड़ा है।
Rinku Singh Father Health Update/Image Credit: IBC24.in
- रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर अपने घर वापस लौटे।
- रिंकू सिंह के पिता की तबीयत ख़राब है और वो अस्पताल में भर्ती है।
- रिंकू सिंह के पिता फ़िलहाल वेंटिलेटर पर है।
Rinku Singh Father Health Update: नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर अपने घर वापस लौट गए हैं। रिंकू के वापस लौटने से टीम इंडिया को झटका लगा है, ऐसा इलसिए क्योंकि टीम इंडिया को अपने आने वाले सभी मैच जीतने होंगे। दरअसल, रिंकू के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ी है और (Rinku Singh Father Health Update) इस वजह से उन्हें घर वापस लौटना पड़ा है। रिंकू भारतीय टीम के साथ कब जुड़ेंगे, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।
कैंप छोड़कर घर लौटे रिंकू
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रिंकू टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारी के लिए चेन्नई में मौजूद थे। (Rinku Singh Father Health Update) इसी बीच उनके पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली और वो तत्काल कैंप छोड़कर अपने घर वापस लौट गए। भारतीय फैंस की यही प्रार्थना होगी कि उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब न हो और वे जल्द ही ठीक हो जाएं।
वेंटिलेटर पर हैं रिंकू के पिता
Rinku Singh Father Health Update: रिंकू सिंह के पपीता की तबीयत बेहद ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, रिंकू के पिता को चौथे स्टेज का लिवर कैंसर है। उनके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और वे वेंटिलेटर पर हैं। रिंकू ने 24 फरवरी को भारतीय टीम के साथ अभ्यास नहीं किया। (Rinku Singh Father Health Update) उम्मीद है कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे सुपर-8 मैच से पहले भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Student Delivery in Exam Hall: माता पिता ने भेजा था एग्जाम देने, बच्चा लेकर आई 10वीं की छात्रा, परीक्षा हाल में ही हुई डिलीवरी..
- UP Crime News: शादी के दो दिन बाद ही ऐसी हो गई दुल्हन की हालत, देखकर परिजनों के भी उड़े होश, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप
- Dog Lick Infection: घर में कुत्ता है? पालतू कुत्ते की एक चाट… और मालिक के कट गए हाथ-पैर! मामूली घाव से शुरू हुआ ऐसा संक्रमण कि डॉक्टर भी रह गए हैरान

Facebook


