Dog Lick Infection: घर में कुत्ता है? पालतू कुत्ते की एक चाट… और मालिक के कट गए हाथ-पैर! मामूली घाव से शुरू हुआ ऐसा संक्रमण कि डॉक्टर भी रह गए हैरान
Dog Lick Infection: यूके में 52 वर्षीय महिला मनजीत संघा के साथ घटी एक चौंकाने वाली घटना ने पालतू जानवरों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
lick dog/ image source: freepik
- डॉग लिक से जानलेवा संक्रमण
- महिला के कटे हाथ-पैर
- मामूली कट बना कारण
Dog Lick Infection: नई दिल्ली: यूके में 52 वर्षीय महिला मनजीत संघा के साथ घटी एक चौंकाने वाली घटना ने पालतू जानवरों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर कुत्तों को इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है और उनका मालिक को चाटना स्नेह का संकेत समझा जाता है। लेकिन जुलाई 2025 में घर लौटने के बाद थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रही मनजीत की हालत अगले ही दिन अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश हो गईं, उनके हाथ-पैर बर्फ जैसे ठंडे हो गए, होंठ नीले पड़ गए और सांस लेने में गंभीर तकलीफ शुरू हो गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें सेप्सिस हो चुका है, एक ऐसा जानलेवा संक्रमण जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया ही अंगों को नुकसान पहुंचाने लगती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- डोपिंग टेस्ट से बचने पर एआईयू ने भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया
- तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन को 558 मेगावाट बिजली आपूर्ति करेगी मोक्सी पावर जनरेशन
- जिम्बाब्वे के कोच सैमन्स ने कहा, भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा लेकिन हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी
- हेटमायर तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी, निचले क्रम में उनकी प्रतिभा बेकार जा रही थी : शाई होप
- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इजराइल दौरे पर सवाल खड़े किए, फलस्तीनियों के हितों को छोड़ने का आरोप

Facebook


