त्रिपुरा व्यापार सम्मेलन में 1.21 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

त्रिपुरा व्यापार सम्मेलन में 1.21 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

त्रिपुरा व्यापार सम्मेलन में 1.21 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले
Modified Date: July 10, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: July 10, 2026 10:15 pm IST

अगरतला, 10 जुलाई (भाषा) त्रिपुरा व्यापार सम्मेलन में सरकार को 1,21,303 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दो दिवसीय ‘गंतव्य त्रिपुरा: व्यापार सम्मेलन 2026’ का आयोजन राज्य के उद्योग और वाणिज्य विभाग ने किया था।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बृहस्पतिवार को इस निवेश कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी डिजिटल तरीके से कार्यक्रम को संबोधित किया।

उद्योग और वाणिज्य विभाग के सचिव किरण गिट्टे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दो दिवसीय व्यापार सम्मेलन के लिए 2,731 से अधिक पंजीकरण हुए। राज्य के अंदर और बाहर के करीब 1,200 संगठनों के 2,000 से अधिक निवेशक सम्मेलन में शामिल हुए।’’

उन्होंने बताया कि भाग लेने वाले निवेशकों ने अलग-अलग क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताते हुए कुल मिलाकर लगभग 342 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए या उन्हें सौंपा।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इनका कुल मूल्य लगभग 1,21,303 करोड़ रुपये है।

इस सम्मेलन में गूगल, सेल्सफोर्स, आरवी (जिंदल ग्रुप) और लुलु ग्रुप इंटरनेशनल जैसी अलग-अलग क्षेत्र की कई बड़ी (ब्लू-चिप) कंपनियां भी शामिल हुईं।

वर्ष 2025 में हुए पिछले व्यापार सम्मेलन में कुल 30,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया था, लेकिन अब तक केवल 8,000 करोड़ रुपये का निवेश ही वास्तविक रूप ले पाया है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

योगेश


लेखक के बारे में