iPhone 16 Flipkart Deal: अब कौड़ियों के दाम पर मिल रहा iPhone 16! Flipkart पर धड़ाम से गिरी कीमत, ऑफर जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

iPhone 16 Flipkart Deal: फ्लिपकॉर्ट पर Apple iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। डिस्काउंट के बाद यह प्रीमियम स्मार्टफोन पहले से काफी सस्ते दाम में उपलब्ध है। ऐसे में iPhone खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह डील फिलहाल बेहद आकर्षक और बजट फ्रेंडली विकल्प बनकर सामने आई है।

iPhone 16 Flipkart Deal: अब कौड़ियों के दाम पर मिल रहा iPhone 16! Flipkart पर धड़ाम से गिरी कीमत, ऑफर जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

(iPhone 16 Flipkart Deal/ Image Credit: Apple)

Modified Date: August 25, 2026 / 05:26 pm IST
Published Date: August 25, 2026 5:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • iPhone 16 पर ₹4,000 की सीधी छूट
  • Flipkart पर 128GB मॉडल ₹65,900 में
  • Axis Bank कार्ड से ₹3,833 तक अतिरिक्त डिस्काउंट

नई दिल्ली: iPhone 16 Flipkart Deal: एप्पल iPhone 16 खरीदने वालों के लिए Flipkart पर शानदार डील (iPhone 16 Flipkart Deal) सामने आई है। फोन का 128GB मॉडल अब 65,900 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 69,900 रुपये थी। यानी कंपनी की ओर से सीधे 4,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। इसके अलावा खरीदार बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा उठाकर कीमत को और कम कर सकते हैं।

बैंक ऑफर से मिलेगी अतिरिक्त बचत

Flipkart पर उपलब्ध ऑफर के मुताबिक, Flipkart Axis Bank के योग्य कार्ड से भुगतान करने पर 3,833 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (iPhone 16 Flipkart Deal) मिल सकता है। अगर ग्राहक को इस ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो 65,900 रुपये की कीमत घटकर करीब 62,067 रुपये रह जाती है। हालांकि, बैंक ऑफर का लाभ कार्ड और ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करेगा।

iPhone 13 एक्सचेंज करने पर कीमत और कम

पुराना iPhone एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों के लिए यह डील और भी आकर्षक हो सकती है। मौजूदा ऑफर के मुताबिक,अच्छी स्थिति वाले iPhone 13 पर 27,250 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। बैंक डिस्काउंट और अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू को जोड़ने पर iPhone 16 की प्रभावी कीमत घटकर 34,817 रुपये तक पहुंच सकती है।

ऐसे समझें पूरा हिसाब

iPhone 16 की मूल कीमत 69,900 रुपये है, जबकि Flipkart पर यह 65,900 रुपये में उपलब्ध है। 4,000 रुपये की सीधी छूट (iPhone 16 Flipkart Deal) के बाद योग्य Axis Bank कार्ड पर 3,833 रुपये तक की अतिरिक्त बचत मिल सकती है। इसके बाद कीमत 62,067 रुपये हो जाती है। iPhone 13 पर 27,250 रुपये तक एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर प्रभावी कीमत 34,817 रुपये तक रह सकती है।

क्या यह डील आपके लिए सही है?

iPhone 16 में नया चिपसेट, बेहतर कैमरा सिस्टम, Dynamic Island और Apple Intelligence जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में पुराने iPhone से अपग्रेड करने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, 34,817 रुपये की कीमत सभी ग्राहकों को नहीं मिलेगी। एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और वेरिफिकेशन पर निर्भर करेगी, जबकि बैंक ऑफर पात्रता के अनुसार बदल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।