चार दिन की तेजी में निवेशकों की संपत्ति 22.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

चार दिन की तेजी में निवेशकों की संपत्ति 22.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

चार दिन की तेजी में निवेशकों की संपत्ति 22.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Modified Date: June 17, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: June 17, 2026 6:46 pm IST

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी के बीच बुधवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 22.78 लाख करोड़ रुपये बढ़कर एक बार फिर पांच लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 347.14 अंक यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 77,155.62 अंक पर बंद हुआ।

यह बाजार में तेजी का चार चौथा कारोबारी सत्र रहा। इस दौरान सेंसेक्स में कुल 3,323.07 अंक यानी 4.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इन चार दिन में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 22.78 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4,75,12,374.27 करोड़ रुपये (करीब 5.03 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।

व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.20 प्रतिशत चढ़ गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप में 0.31 प्रतिशत की तेजी रही।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में