इनविट निवेशकों को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मिला 5,565 करोड़ रुपये का ‘रिटर्न’

इनविट निवेशकों को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मिला 5,565 करोड़ रुपये का ‘रिटर्न’

इनविट निवेशकों को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मिला 5,565 करोड़ रुपये का ‘रिटर्न’
Modified Date: February 26, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: February 26, 2026 5:27 pm IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) बाजार में सूचीबद्ध अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में करीब चार लाख यूनिटधारकों को कुल 5,565 करोड़ रुपये का ‘रिटर्न’ वितरित किया है।

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में यूनिटधारकों को 4,287 करोड़ रुपये का रिटर्न या प्रतिफल मिला था।

वितरण में यूनिटधारकों को दिए जाने वाले कुल रिटर्न शामिल होते हैं जिनमें ब्याज, लाभांश, पूंजी की वापसी और अन्य आय स्रोत शामिल हैं। लाभांश कुल वितरण का एक हिस्सा होता है, जो अर्जित रिटर्न के हिस्से को दर्शाता है।

तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान दो नए इनविट ने भी वितरण शुरू किया, जो इस क्षेत्र की निरंतर वृद्धि को दर्शाता है।

उद्योग संगठन भारत इनविट संघ के अनुसार, इनविट बाजार ने परिसंपत्ति आधार और निवेशक भागीदारी, दोनों के संदर्भ में स्थिर विस्तार देखा है।

दिसंबर, 2025 के अंत तक सूचीबद्ध इनविट के तहत कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां सात लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गईं।

संघ ने कहा कि यह वृद्धि सरकार के अवसंरचना विकास पर निरंतर ध्यान देने की नीति से समर्थित रही है, जिसे आर्थिक वृद्धि का प्रमुख चालक माना जा रहा है।

भारत इनविट संघ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन. एस. वेंकटेश ने कहा, ‘‘ इनविट परिवेश तंत्र विस्तार के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है, जिसमें घरेलू एवं वैश्विक निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है। क्षेत्र के विकास के साथ इनविट मूल्य सृजन, पूंजी के कुशल पुनर्चक्रण और भारत के अवसंरचना निवेश परिदृश्य को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय

अजय


लेखक के बारे में