RSA vs WI Match Highlights: साऊथ अफ्रीका सेमीफाइनल में!.. कैरिबियाई टीम को 9 विकेट से रौंदा, अब जानें क्या होगा भारत का
RSA vs WI Match Highlights t20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की राह मजबूत। भारत का समीकरण बदला।
RSA vs WI Match Highlights t20 World Cup || Image- ESPN Cricket File
- साउथ अफ्रीका 9 विकेट से विजयी
- मारक्रम-डी कॉक की शतकीय साझेदारी
- भारत के लिए मुकाबले निर्णायक
अहमदाबाद: टी-20 विश्वकप के सुपर-8 चरण के 47वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। (RSA vs WI Match Highlights t20 World Cup) इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने सेमीफाइनल की दहलीज पर मजबूती से कदम रख दिया है, जबकि कैरेबियाई टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज को अब अपना आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के खिलाफ खेलना है, जो दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
ऐसा रहा मुकाबला
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से जेसन होल्डर ने 49 रन और शेफर्ड ने 52 रनों की शानदार पारी खेली।
हालांकि, टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 10वें ओवर तक वेस्टइंडीज ने 83 रन पर अपने 7 अहम विकेट गंवा दिए थे। पिछले मैच के हीरो शिमरोन हेटमायर इस मुकाबले में सिर्फ 2 रन बनाकर कगिसो रबादा का शिकार बने। (RSA vs WI Match Highlights t20 World Cup) मुश्किल हालात में होल्डर और शेफर्ड ने संयमित बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके, जबकि नांद्रे बर्गर (बोस) और कगिसो रबादा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
डी कॉक-मारक्रम की शतकीय साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडेन मारक्रम ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
डी कॉक अर्धशतक से चूक गए और 47 रन बनाकर रोस्टन चेस की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद रीज़ा हेंड्रिक्स की जगह आए रिकल्टन ने कप्तान मारक्रम का बखूबी साथ निभाया। (RSA vs WI Match Highlights t20 World Cup) रयान रिकल्टन 45 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एडेन मारक्रम ने 82 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की।
भारत के लिए क्या समीकरण?
इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल की राह लगभग साफ हो गई है। वहीं वेस्टइंडीज के लिए अब टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम हो गया है। भारत को भी सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। अगर जिम्बाब्वे अगला मैच हारता है तो उसका सफर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में सुपर-8 का समीकरण बेहद रोमांचक हो गया है और आने वाले मुकाबले टूर्नामेंट की दिशा तय करेंगे।
यहाँ Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड
The Proteas inch closer to a #T20WorldCup semi-final spot with a comprehensive win over the West Indies 👌
📝: https://t.co/7sIwZ3AL3T pic.twitter.com/00jaM4QsVT
— ICC (@ICC) February 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- शंकराचार्य का दावा : मैंने भी आशुतोष ब्रह्मचारी पर मुकदमा दर्ज कराया
- न्यूजीलैंड की निगाह सेमीफाइनल पर, स्पिनरों के सामने होगी इंग्लैंड की परीक्षा
- कर्नाटक: समर्थकों ने लगाये ‘अगले मुख्यमंत्री’ के नारे, मंत्री परमेश्वर ने खुद को अलग किया
- दक्षिण पूर्वी दिल्ली में ईडी की फर्जी छापेमारी के मामले में घरेलू सहायिका समेत दो गिरफ्तार
- भारत, उत्तर कोरिया नहीं; सत्ता खुद को राष्ट्र समझने लगे तो लोकतंत्र मर जाता है: राहुल

Facebook


