आईआरबी इन्फ्रा डेवलपर्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़कर 296.25 करोड़ रुपये

आईआरबी इन्फ्रा डेवलपर्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़कर 296.25 करोड़ रुपये

आईआरबी इन्फ्रा डेवलपर्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़कर 296.25 करोड़ रुपये
Modified Date: May 20, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: May 20, 2026 6:16 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड का मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही का शुद्ध मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़कर 296.25 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 214.7 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन से कुल आय घटकर 1,976 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,117 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का खर्च भी घटकर 1,571 करोड़ रुपये रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के जनवरी-मार्च में यह 1,895 करोड़ रुपये थे।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा घटकर 850 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 6,480 करोड़ रुपये था।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, वीरेंद्र डी. म्हैस्कर ने कहा, ‘‘गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने के साथ, आईआरबी की सभी बड़ी परियोजनाएं अब राजस्व पैदा करने वाले बन गई हैं। यह कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े पूंजीगत व्यय और विकास चक्रों में से एक के सफल समापन का प्रतीक है।’

आईआरबी राजमार्ग क्षेत्र में भारत की पहली एकीकृत बुनियादी ढांचा कंपनी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में