Step X Neo AI Phone: इंटरनेट बंद फिर भी चलेगा AI! चीनी कंपनी ने बनाया ऐसा स्मार्टफोन जो खुद करेगा काम, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

Step X Neo AI Phone: चीनी कंपनी स्टेपफन ने अपना पहला AI स्मार्टफोन स्टेपएक्स नियो पेश किया है। यह फोन स्टेप अमू AI एजेंट के साथ आएगा जो स्मार्ट फीचर्स को बेहतर बनाएगा। कंपनी के अनुसार इसमें एड्रॉइड, लिनक्स और RTOS आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो AI एजेंट के काम करने में मदद करेगा।

Step X Neo AI Phone: इंटरनेट बंद फिर भी चलेगा AI! चीनी कंपनी ने बनाया ऐसा स्मार्टफोन जो खुद करेगा काम, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

(Step X Neo AI Phone/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: July 14, 2026 / 11:07 am IST
Published Date: July 14, 2026 11:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • चीनी कंपनी स्टेपफन ने पेश किया AI एजेंट फोन।
  • स्टेपएक्स नियो में मिलेगा स्टेप अमू AI असिस्टेंट।
  • फोन बिना इंटरनेट भी कर सकेगा कई AI काम।

Step X Neo AI Phone: क्या स्मार्टफोन का भविष्य एंड्रॉयड और iOS से आगे बढ़कर पूरी तरह AI पर आधारित हो सकता है? इसी दिशा में चीनी कंपनी स्टेपफन ने दुनिया का पहला AI एजेंटिक स्मार्टफोन (Step X Neo AI Phone) पेश करने का दावा किया है। इस फोन का नाम स्टेपएक्स नियो (StepX Neo) है। यह डिवाइस स्टेप अमू नाम के पर्सनल AI एजेंट के साथ आएगा, जो यूजर से सामान्य भाषा में बातचीत कर सकता है और कई कामों को खुद पूरा करने में मदद करेगा। यह खबर ऐसे समय में आई है जब OpenAI के अपने AI स्मार्टफोन पर काम करने की चर्चा भी सामने आ रही हैं।

स्टेप अमू AI एजेंट बनाएगा फोन को खास

स्टेपफन का कहना है कि उसका नया फोन (Step X Neo AI Phone) पारंपरिक स्मार्टफोन से अलग होगा। यह नए स्टेप एओएस पर काम करेगा। जिसे कंपनी ने Android, Linux और RTOS का मिश्रण बताया है। कंपनी के अनुसार यह सिस्टम खास तौर पर AI एजेंट के बेहतर काम करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें स्टेप अमू AI यूजर की जरूरतों को समझकर फैसले लेने, जानकारी याद रखने और काम पूरे करने में मदद करेगा। कंपनी का दावा है कि इसकी मेमोरी रिकॉल स्पीड केवल 15 मिलीसेकंड है और यह बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी कई काम कर सकता है।

ऑन-डिवाइस AI और प्राइवेसी पर कंपनी का फोकस

स्टेपएक्स नियो (Step X Neo AI Phone) में AI मॉडल फोन के अंदर ही काम कर सकता है। लेकिन ज्यादा जटिल कामों के लिए यह जरूरत पड़ने पर इंटरनेट की भी सहायता ले सकता है। कंपनी का दावा है कि ऐसे मामलों में भी यूजर का निजी डेटा फोन से बाहर नहीं भेजा जाएगा। इसमें स्टेप एज नाम का ऑन-डिवाइस AI मॉडल दिया गया है। जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह कई AI टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करता है। हालांकि, कंपनी ने इन टेस्ट और तुलना किए गए मॉडल्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

डिजाइन, फीचर्स और पार्टनरशिप की जानकारी

स्टेपएक्स नियो (Step X Neo AI Phone) के कई तकनीकी फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं। यह भी स्पष्ट नहीं है कि स्टेप एओएस एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम है या एंड्रॉयड पर आधारित कस्टम इंटरफेस। सामने आई जानकारी के मुताबिक फोन में नथिंग फोन जैसी डॉट मैट्रिक्स LED डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिल सकती है। कंपनी ने Alipay, Baidu और Didi जैसी चीनी कंपनियों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। अब देखना होगा कि यह AI स्मार्टफोन बाजार में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।