IRCTC New Website Announcement: अब Click करते ही मिल जाएगी ट्रेन की कन्फर्म टिकट!.. रेलमंत्री का ऑन द स्पॉट ऐलान, इतने दिनों के भीतर तैयार होगी IRCTC की नई वेबसाइट

IRCTC New Website Announcement: आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च होगी, टिकट बुकिंग और तकनीकी समस्याओं में सुधार होगा।

IRCTC New Website Announcement: अब Click करते ही मिल जाएगी ट्रेन की कन्फर्म टिकट!.. रेलमंत्री का ऑन द स्पॉट ऐलान, इतने दिनों के भीतर तैयार होगी IRCTC की नई वेबसाइट

IRCTC New Website Announcement || Image- IBC24 News File

Modified Date: June 12, 2026 / 05:45 pm IST
Published Date: June 12, 2026 5:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेल मंत्री ने 15 जुलाई तक नई IRCTC वेबसाइट लॉन्च करने की घोषणा की।
  • कैप्चा, सर्वर क्रैश और लॉगिन समस्याओं को दूर किया जाएगा।
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग और AI आधारित निगरानी प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा।

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा किया है कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की नई और अपग्रेडेड वेबसाइट 15 जुलाई तक आम लोगों के लिए लॉन्च कर दी जाएगी। (IRCTC New Website Announcement) जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी है। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

छात्र ने किया कैप्चा और वेबसाइट की परेशानी का जिक्र

कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने IRCTC वेबसाइट पर आने वाली कैप्चा संबंधी समस्या की शिकायत की। छात्रा ने रेल मंत्री से कहा कि रोजाना लाखों यात्रियों द्वारा उपयोग की जाने वाली वेबसाइट पर कैप्चा और दूसरे टेक्नीकल दिक्कतों को दूर किया जाना चाहिए। छात्र की शिकायत सुनने के बाद रेल मंत्री ने तुरंत अफसर को फोन लगाया और नई वेबसाइट की डेवलपमेंट स्टेटस की जानकारी ली। उन्होंने अफसर से पूछा कि क्या नई वेबसाइट को अगले 30 दिनों के भीतर शुरू किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि छात्रों की मांग है कि IRCTC के लिए एक नया और अधिक सुविधाजनक प्लेटफॉर्म तैयार किया जाए।

घोषणा पर छात्रों ने जताई खुशी

अधिकारी से बातचीत के बाद अश्विनी वैष्णव ने छात्रों को बताया कि नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च कर दी जाएगी। (IRCTC New Website Announcement) यह घोषणा सुनते ही छात्रों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की और रेल मंत्री का आभार जताया। गौरतलब है कि, IRCTC वेबसाइट को लंबे समय से तकनीकी समस्याओं से जूझ रही है। विशेष तौर पर पीक आवर्स और तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट के क्रैश होने, सर्वर पर अधिक दबाव, ओटीपी में देरी और लॉगिन संबंधी समस्याओं की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग का बढ़ा दायरा, AI से होगी निगरानी

भारतीय रेलवे ने वर्ष 2002 में ऑनलाइन टिकट आरक्षण की सुविधा शुरू की थी। तब से डिजिटल टिकट बुकिंग में लगातार वृद्धि हुई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में लगभग 88 प्रतिशत रेल टिकट ऑनलाइन माध्यम से खरीदे जाते हैं, जबकि आरक्षण काउंटरों पर बुकिंग का प्रतिशत लगातार घटा है। पिछले वर्ष जुलाई से तत्काल टिकट केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक करने की अनुमति दी गई है। वर्ष 2025 के दौरान IRCTC ने 3.04 करोड़ उपयोगकर्ता खातों को निष्क्रिय किया, जबकि 2.94 करोड़ खातों को अस्थायी रूप से निलंबित कर पुनः सत्यापन का विकल्प दिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इस बीच, IRCTC ने हाल ही में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित निगरानी प्रणाली को भी मजबूत किया है। (IRCTC New Website Announcement) देशभर की 800 से अधिक रसोइयों को 2,394 AI कैमरों से जोड़ा गया है, जिनकी निगरानी नई दिल्ली स्थित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से की जाती है। यह प्रणाली भोजन तैयार करने की प्रक्रिया में स्वच्छता संबंधी नौ प्रकार की संभावित अनियमितताओं की पहचान करने में सक्षम है।

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown