केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
Modified Date: June 12, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: June 12, 2026 2:33 pm IST

त्रिशूर, 12 जून (भाषा) केरल के त्रिशूर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर गैर-इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया कि हाल ही में जब वह अपने माता-पिता के घर से देर से लौटीं तो उसके पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की

यहां मथिलाकोम थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा की त्रिशूर दक्षिण जिला इकाई के अध्यक्ष ए.आर. श्रीकुमार के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 (गैर-इरादतन हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया और यह एक गैर-जमानती अपराध है।

इस बीच, श्रीकुमार की पत्नी ने यहां पत्रकारों को बताया कि हाल ही में जब वह अपने माता-पिता के घर से ससुराल लौटीं, तो देर से आने की वजह से उसके पति ने उसे पीटा।

पत्नी ने आरोप लगाया, “उन्होंने (श्रीकुमार ने) वजह तक नहीं पूछी और बस मुझे पीटने लगे। उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे, मेरे बाल खींचे और मेरा सिर दीवार पर मारने की कोशिश की।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें परेशान कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट डालकर उन पर झूठी शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगा रहे हैं।

श्रीकुमार की ओर से उनकी पत्नी के आरोपों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में