आईआरएम एनर्जी के आईपीओ को पहले दिन 1.71 गुना अभिदान

Ads

आईआरएम एनर्जी के आईपीओ को पहले दिन 1.71 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - October 18, 2023 / 07:03 PM IST,
    Updated On - October 18, 2023 / 07:03 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) शहरी गैस वितरण कंपनी आईआरएम एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन बुधवार को 1.71 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 545.40 करोड़ रुपये के आरंभिक निर्गम में की गई 76,24,800 शेयरों की बिक्री पेशकश के मुकाबले 1,30,38,661 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी में 1.77 गुना अभिदान मिला है। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 2.60 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 1.07 गुना अभिदान मिला है। यह आईपीओ पूरी तरह 1.08 करोड़ नए शेयरों की पेशकश पर आधारित है।

आईपीओ के लिए 480-505 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है।

आईआरएम एनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि उसने एंकर (बड़े) निवेशकों से 160 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भाषा

अनुराग प्रेम

प्रेम

ताजा खबर