आईआरएम एनर्जी के आईपीओ को दूसरे दिन 4.36 गुना अभिदान

Ads

आईआरएम एनर्जी के आईपीओ को दूसरे दिन 4.36 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - October 19, 2023 / 06:30 PM IST,
    Updated On - October 19, 2023 / 06:30 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) शहरी गैस वितरण कंपनी आईआरएम एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 4.36 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 545.40 करोड़ रुपये के आरंभिक निर्गम में की गई 76,24,800 शेयरों की बिक्री पेशकश के मुकाबले 3,32,69,235 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 9.08 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी में 4.36 गुना अभिदान मिला है। वहीं पात्र संस्थागत खरीदार खंड को 1.18 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के लिए 480-505 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है।

आईआरएम एनर्जी ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 160 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा अजय अजय अनुराग

अनुराग

ताजा खबर