जिंदल स्टील ने अंगुल संयंत्र की क्षमता दोगुनी कर 1.2 करोड़ टन की

जिंदल स्टील ने अंगुल संयंत्र की क्षमता दोगुनी कर 1.2 करोड़ टन की

जिंदल स्टील ने अंगुल संयंत्र की क्षमता दोगुनी कर 1.2 करोड़ टन की
Modified Date: March 24, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: March 24, 2026 7:07 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) जिंदल स्टील ने अपने अंगुल संयंत्र की इस्पात उत्पादन क्षमता को दोगुना कर 1.2 करोड़ टन सालाना कर दिया है।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इस विस्तार के साथ, अंगुल एकल-स्थान पर भारत के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में से एक बन गया है। इससे जिंदल स्टील की कुल क्षमता 1.56 करोड़ टन सालाना हो गई है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने अपने अंगुल संयंत्र की क्षमता को 60 लाख टन सालाना से बढ़ाकर 1.2 करोड़ टन करने का काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया है।

इस विस्तार के बाद, कंपनी की कुल कच्चा इस्पात उत्पादन क्षमता बढ़कर 1.56 करोड़ टन सालाना हो गई है। इसमें रायगढ़ संयंत्र की 36 लाख टन साालाना क्षमता भी शामिल है।

जिंदल स्टील ने कहा कि विस्तारित क्षमता से उत्पादन में वृद्धि और क्षमता उपयोग में सुधार होने की उम्मीद है। इससे राजस्व वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में