Raipur Today Crime News: गश्त में निकले पुलिसकर्मी के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना.. सुबह लौटे तो टूटा था ताला, जानें किन सामानों पर किया हाथ साफ
रायपुर में महिला थाना के आरक्षक दीपक पटेल के घर चोरों ने धावा बोलकर जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
Raipur Today Crime News || Image- IBC24 News File
- पुलिसकर्मी के घर में हुई चोरी
- चोर जेवर और नकदी लेकर फरार
- CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
रायपुर: राजधानी रायपुर में दूसरों के घरों की सुरक्षा में रातभर तैनात रहने वाले एक पुलिसकर्मी के ही घर में चोरी हो गई। (Raipur Today Crime News) महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। वारदात का पता उस समय चला, जब वह रातभर गश्त करने के बाद सुबह घर पहुंचा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
घर के दोनों तालों को तोड़कर अंदर घुसे चोर
बताया जा रहा है कि दीपक पटेल गुरुवार-शुक्रवार की रात घर में ताला लगाकर रात्रिगश्त के लिए निकले थे। सुबह करीब 11 बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो बाहर लोहे के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला भी गायब था। घर के अंदर सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी होने का पता चला। पुलिसकर्मी की पत्नी बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने अपने मायके गई हुई थीं, इसलिए घर में ताला लगा था।
सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी
पुलिसकर्मी के मुताबिक, अज्ञात चोर घर के दो कमरों में रखी अलमारियों से सोने-चांदी के जेवर और करीब 1 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए हैं। (Raipur Today Crime News) हालांकि, पत्नी के वापस लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
FSL और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी
चोरी की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस, FSL, डॉग स्क्वायड और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश
उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव
सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश
महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक

Facebook


