जिंदल स्टेनलेस पीएलआई 1.2 योजना के तहत विशेष इस्पात का उत्पादन करेगी

जिंदल स्टेनलेस पीएलआई 1.2 योजना के तहत विशेष इस्पात का उत्पादन करेगी

जिंदल स्टेनलेस पीएलआई 1.2 योजना के तहत विशेष इस्पात का उत्पादन करेगी
Modified Date: February 12, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: February 12, 2026 3:58 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) जिंदल स्टेनलेस ने विशेष इस्पात के लिए नई पेश की गई उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) 1.2 योजना के तहत इस्पात मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

सोमवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य उन्नत मिश्रधातु इस्पात की 87 लाख टन अतिरिक्त क्षमता जोड़ना है।

कंपनी ने बयान में कहा कि जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने इस्पात मंत्रालय के साथ क्षमता विस्तार के साथ-साथ विशेष मिश्र धातुओं और फोर्ज्ड उत्पादों (वाहन और विमान के इंजन के पुर्जे, गियर, शाफ्ट, नट-बोल्ट और वॉल्व आदि) सहित मूल्यवर्धित उत्पादों की नई क्षमताएं स्थापित करने के लिए समझौता किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा कि यह नीति न केवल भारत में विशेष इस्पात की क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखती है, बल्कि देश को विशेष ग्रेड में आत्मनिर्भर बनाने का भी उद्देश्य रखती है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में