Valentine Day Warning: ‘जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’, वैलेंटाइन डे से पहले जगह-जगह लगे पोस्टर, हिन्दू संगठनों ने लट्ठ पूजन कर दी चेतावनी

Valentine Day Warning: 'जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना', वैलेंटाइन डे से पहले जगह-जगह लगे पोस्टर, हिन्दू संगठनों ने लट्ठ पूजन कर दी चेतावनी

Valentine Day Warning: ‘जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’, वैलेंटाइन डे से पहले जगह-जगह लगे पोस्टर, हिन्दू संगठनों ने लट्ठ पूजन कर दी चेतावनी

Valentine Day Warning/Image Source: IBC24

Modified Date: February 12, 2026 / 03:11 pm IST
Published Date: February 12, 2026 1:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन डे से पहले माहौल गरमाया
  • शिवसेना ने किया ‘लट्ठ पूजन’
  • वैलेंटाइन डे पर सख्त चेतावनी पोस्टर

सागर: Valentine Day Warning:  मध्य प्रदेश के सागर जिले में वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2026) से पहले माहौल गरमा गया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी संस्कृति के विरोध में सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘लट्ठ पूजन’ किया और 14 फरवरी को सार्वजनिक स्थानों पर कथित अश्लीलता बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

वैलेंटाइन डे से पहले सागर में गरमाया माहौल (Valentine Day Controversy)

Valentine Day Warning:  वैलेंटाइन डे से तीन दिन पहले आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित-पुरोहित की मौजूदगी में विधि-विधान से लाठियों का पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लट्ठों पर चमेली और सरसों का तेल चढ़ाया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग “पूरी ताकत” से किया जा सके। शिवसैनिकों ने इसे भारतीय संस्कृति की रक्षा का प्रतीक बताया। इसके बाद शहर के पार्क, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थलों के बाहर चेतावनी भरे पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर लिखा गया “जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना।” इन पोस्टरों के सामने आने के बाद शहर में बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे संस्कृति संरक्षण की पहल बता रहे हैं जबकि कई नागरिक इसे भय का माहौल बनाने की कोशिश मान रहे हैं।

शिवसैनिकों ने किया ‘लट्ठ पूजन’ (Valentine Day Warning Posters)

Valentine Day Warning:  दरअसल कुछ दिन पहले अटल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक-युवतियां सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक हरकत करते नजर आए थे। इस वीडियो के बाद शहर में आक्रोश बढ़ा जिसके आधार पर शिवसेना ने वैलेंटाइन डे के विरोध में मोर्चा खोल दिया। शिवसेना के उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी हमारी भारतीय परंपरा का हिस्सा नहीं है। उनके मुताबिक कुछ युवक-युवतियां पाश्चात्य संस्कृति के नाम पर सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाते हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि 14 फरवरी को कोई प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में मिला तो मौके पर ही उनकी शादी करवा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।