Non Veg Ban in Palitana: देश के इस शहर में नॉनवेज पर पूरी तरह से लगा बैन, इस धर्म के लोगों ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है कारण?
Non Veg Ban in Palitana: देश के इस शहर में नॉनवेज पर पूरी तरह से लगा बैन, इस धर्म के लोगों ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है कारण?
Non Veg Ban in Bhavnagar | Photo Credit: IBC24
- पालीताना में मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू
- जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल होने के कारण यह निर्णय लिया गया
- शहर को ‘जैन मंदिर नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है
भावनगर: भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में खाने-पीने की पसंद भी काफी रंगीन है। जहां एक तरफ शाकाहारी व्यंजनों की लंबी परंपरा है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग चिकन, मटन, मछली और अंडे जैसे मांसाहारी भोजन का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन भारत का एक ऐसा शहर भी हैं जहां मांसाहारी के सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध (Non Veg Ban in Palitana) लगा दिया है। अब ये शहर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।
आइए जानते हैं कौन सा शहर है?
दरअसल, यह शहर गुजरात के भावनगर जिले में है। इस शहर का नाम पालीताना है। जहां मांसाहारी भोजन पर पूर्ण तरीके से बैन (Non Veg Ban in Bhavnagar) लगा दी गई है। साथ ही बिक्री पर भी पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी क्रम में मांसाहारी भोजन की दुकानें भी बंद कर दी गई हैं। शहर की सीमा के भीतर अब मांस, मछली, चिकन, मटन या अंडे जैसी किसी भी नॉन-वेज वस्तु की बिक्री गैरकानूनी है।
इस धर्म ने लगाई प्रतिबंध
आपको बता दें कि पालीताना जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। शत्रुंजय पहाड़ी पर सैकड़ों प्राचीन जैन मंदिर स्थित हैं, जिसके कारण इस शहर को ‘जैन मंदिर नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है। जैन धर्म में अहिंसा (Non-Violence) सर्वोच्च सिद्धांत है। इसी धार्मिक भावना और पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग लंबे समय से उठती रही।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 12 February 2026: आज बन रहा है दुर्लभ हर्ष योग, क्या खुलने वाली है आपकी किस्मत की बंद तिजोरी? जानिए पूरा ज्योतिषीय रहस्य
- Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू हो रहा है शुभ समय! इन राशियों की चमकेगी किस्मत! पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- Raipur News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी, महज इस बात को लेकर युवक पर आरोपी ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

Facebook


