(Jio Canva Pro Offer/ Image Credit: Canva & Pexels)
बिजनेस: Jio Canva Pro Offer: दरअसल, रिलायंस जियो ने Canva के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत चुनिंदा प्रीपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों को 12 महीने तक Canva का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (Jio Canva Pro Offer) फ्री में मिलेगा। 399 रुपये प्लान पर Canva Pro और 349 रुपये वाले प्लान पर Canva Pro Lite दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त या छिपा हुआ चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा 349 रुपये से महंगे ऐसे सभी प्रीपेड प्लान, जिनमें रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है उन पर भी Canva Pro Lite का फायदा मिलेगा।
फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को अपने फोन में MyJio ऐप खोलना होगा। ऐप में दिखाई देने वाले संबंधित ऑफर पर टैप करके Canva सब्सक्रिप्शन को एक्टिव (Jio Canva Pro Offer) किया जा सकता है। 399 रुपये वाले प्लान में 12 महीने का Canva Pro, जबकि 349 रुपये और 2GB डेली डेटा वाले प्लान में Canva Pro Lite मिलेगा। इससे यूजर्स सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, वीडियो और दूसरे क्रिएटिव डिजाइन तैयार कर सकेंगे।
दोनों सब्सक्रिप्शन में प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट के साथ बैकग्राउंड रिमूवर, मैजिक रिसाइज, मैजिक इरेजर और प्रिंट-रेडी एक्सपोर्ट (Jio Canva Pro Offer) जैसे फीचर्स मिलते हैं। Canva Pro में पांच एडवांस्ड ब्रांड किट, कंटेंट प्लानर और Canva AI चैटबॉट जैसे अतिरिक्त फीचर्स हैं। वहीं Pro Lite में तीन बेसिक ब्रांड किट मिलती हैं और AI इस्तेमाल की लिमिट और एडवांस्ड टूल्स मिलते हैं।
Canva Pro के साथ 100GB और Pro Lite के साथ 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। जियो का 399 रुपये प्लान 28 दिनों के लिए रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन देता है। 349 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। दोनों प्लान में JioHotstar Mobile और JioAICloud का एक्सेस भी शामिल है।