Morena Road Accident: डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे के बाद कार के अंदर मिला ऐसा चीज, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

Ads

Morena Road Accident: डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे के बाद कार के अंदर मिला ऐसा चीज, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

Morena Road Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कार से हथियार बरामद
  • चार आरोपी भोपाल निवासी
  • साजिश की संभावना पर पड़ताल

मुरैना: Morena Road Accident मुरैना के नेशनल हाईवे-44 से एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जब पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली तो पुलिस के भी होश उड़ गए, रफ्तार का कहर तो देखने को मिला ही लेकिन कार के अंदर से जो सामान बरामद हुआ, उसने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। (Road Accident in Morena) कार से पिस्टल, कटारी और संदिग्ध हथियार मिली है। क्या यह महज एक सड़क दुर्घटना है या इसके पीछे छिपी है किसी बड़ी साजिश की कहानी है इसका तो पुलिस जांच में ही पता चलेगा।

चारों आरोपी भोपाल के रहने वाले

Morena Road Accident हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से नाजुक हालत को देखते हुए सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया, भोपाल नंबर (MP 04 WC 1570) की यह गाड़ी आगरा की तरफ से आ रही थी। शुरुआत में घायलों ने पुलिस को गलत पता बताकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन घायलों के मोबाइल पर परिजनों के फोन आने के बाद साफ हुआ कि चारों आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं।

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 के ओवरब्रिज के बीच एक तेज रफ्तार सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार सीधे आगे चल रहे डंपर में जा घुसी,टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,फिलहाल पुलिस गाड़ी के नंबर और दस्तावेजों की जांच कर रही है पुलिस टीम ग्वालियर पहुंच चुकी है और घायलों के होश में आने का इंतजार कर रही है,अब देखना होगा कि इस संदिग्ध कार और हथियारों के पीछे का असली राज क्या निकलकर सामने आता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

नेशनल हाईवे-44, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, मुरैना।

कार से क्या बरामद हुआ?

पिस्टल, कटारी और संदिग्ध हथियार।

कार सवार कहाँ के रहने वाले थे?

भोपाल के निवासी।