नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (जेएफएसएल) ने अपनी अनुषंगी कंपनी जियो क्रेडिट लि. में 2,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है। इसका मकसद कंपनी के कारोबार वृद्धि के लिए कोष उपलब्ध कराना है।
जेएफएसएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो क्रेडिट लि. (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) के 10 रुपये प्रति शेयर के 3,35,71,923 इक्विटी शेयर 585.70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर नकद में खरीदे हैं। इससे जियो क्रेडिट को कुल 1,999.88 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
जेएफएसएल ने कहा कि कंपनी इस राशि का उपयोग अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए करेगी।
भाषा रमण अजय
अजय