वाशिंगटन, 26 फरवरी (एपी) अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सांसदों के समक्ष गवाही दी। यह गवाही दोषी यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के खिलाफ संसदीय जांच के हिस्से के तहत दी गई।
उन्होंने कहा कि उन्हें एप्स्टीन की आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और उनकी एप्स्टीन से कभी मुलाकात नहीं हुई।
उनकी गवाही के साथ दो दिनों तक चलने वाली पूछताछ की शुरुआत हुई, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी शामिल होंगे।
क्लिंटन दंपति के गृहनगर चैप्पाक्वा (न्यूयॉर्क शहर के उत्तर में स्थित एक शांत और छोटा कस्बा) में बंद कमरे में हुई गवाहियों का यह घटनाक्रम दंपति और रिपब्लिकन-नियंत्रित ‘सदन निगरानी समिति’ के बीच महीनों से चल रहे तनावपूर्ण टकराव के बाद घटित हुआ।
क्लिंटन दंपति कभी डेमोक्रेटिक पार्टी के ताकतवर नेता माने जाते थे।
एपी संतोष माधव
माधव