नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) जियो प्लेटफॉर्म्स का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 7,935 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान (जनवरी-मार्च) तिमाही में 7,022 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 12.5 प्रतिशत बढ़कर 38,259 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2024-15 की समान तिमाही में 39,853 करोड़ रुपये थी।
रिलायंस जियो को संचालित करने वाली इस कंपनी की प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (एआरपीयू) भी बढ़ी है। 2025-26 की चौथी तिमाही में यह 3.8 प्रतिशत बढ़कर 214 रुपये हो गई जो 2024-25 की समान तिमाही में 206.2 रुपये थी।
भाषा योगेश निहारिका
निहारिका