Indore Crime News: चरित्र शंका में हैवान पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम कि कांप उठेगी रूह…बेटी की भी मौत
Indore Crime News: चरित्र शंका में हैवान पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम कि कांप उठेगी रूह...बेटी की भी मौत
Indore Crime News: चरित्र शंका में हैवान पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम कि कांप उठेगी रूह...बेटी की भी मौत /image: Social Media
- पत्नी की हत्या के बाद बच्चों को तालाब में फेंकने का मामला सामने आया
- तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा किसी तरह बच निकला
- चरित्र शंका को पत्नी की हत्या की वजह बताया जा रहा है; आरोपी पिता से पूछताछ जारी है
इंदौर। Indore Crime News: इंदौर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या (Indore Murder Case) कर दी। इतना ही नहीं जल्लाद पिता ने अपने दो बच्चों को भी तालाब में फेंक दिया। घटना में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बेटे ने अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची है।
पत्नी को मारा, फिर बच्चों को तालाब में फेंका (Indore Murder Case)
Indore Crime News जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव का है, आरोपी ने चरित्र शंका के चलते पहले अपनी पत्नी को चाकू से वार कर मार डाला, इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर हिंगोनिया तालाब फेंक दिया। बताया जा रहा है कि 8 वर्षीय बेटे ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।
बेटी का शव बरामद (MP Crime News)
Indore Crime News घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने 11 वर्षीय बच्ची का शव तालाब से बाहर निकाला गया। (Indore Shocking News)
पुलिस ने हत्या और बच्चों को तालाब में फेंकने के मामले में जांच शुरू कर दी है, आरोपी पिता सुनील चौहान से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में चरित्र शंका को हत्या की वजह बताया जा रहा है। फिलह आरोपी से पूछताछ जारी है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। (Indore Latest News)
ये भी पढ़ें

Facebook


