जम्मू-कश्मीर बैंक को वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 2,363 करोड़ रुपये का लाभ

जम्मू-कश्मीर बैंक को वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 2,363 करोड़ रुपये का लाभ

जम्मू-कश्मीर बैंक को वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 2,363 करोड़ रुपये का लाभ
Modified Date: May 5, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: May 5, 2026 9:47 pm IST

श्रीनगर, पांच मई (भाषा) जम्मू एंड कश्मीर बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ 2,363 करोड़ रुपये रहा। यह बैंक का अब तक का सर्वाधिक मुनाफा है।

बैंक ने मंगलवार को वार्षिक परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि यह लगातार चौथा वित्त वर्ष है जब उसने रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है।

बैंक के प्रवक्ता ने कहा, “बैंक लाभ में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह लाभ 2,082.46 करोड़ रुपये था। यह वृद्धि उस स्थिति में हुई है जब वित्त वर्ष की पहली छमाही में जम्मू एंड कश्मीर ग्रामीण बैंक में किए गए निवेश पर 179 करोड़ रुपये का एकमुश्त प्रावधान भी किया गया था।”

बैंक ने वित्त वर्ष का समापन मजबूत प्रदर्शन के साथ किया और चौथी तिमाही में लगभग 800 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 584.54 करोड़ रुपये था।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ चटर्जी ने कहा, “वैश्विक अनिश्चितताओं और चुनौतीपूर्ण स्थानीय परिस्थितियों के बावजूद बैंक ने लगातार चौथे वर्ष रिकॉर्ड लाभ दर्ज किया है। इसके साथ ही परिसंपत्ति गुणवत्ता में निरंतर सुधार और मजबूत पूंजी पर्याप्तता बनी हुई है, जो बैंक की मजबूती और अनुशासित निष्पादन को दर्शाती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कारोबार के विस्तार के बावजूद बैंक अपने परिचालन व्यय को नियंत्रित करने में सफल रहा है, जिससे परिचालन दक्षता बढ़ी है और समग्र उत्पादकता मजबूत हुई है।”

भाषा

योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में