जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 231 करोड़ रुपये पर

Ads

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 231 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - January 23, 2024 / 07:42 PM IST,
    Updated On - January 23, 2024 / 07:42 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 231 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में यह जानकारी दी। एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 180 करोड़ रुपये था।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का कुल राजस्व दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 2,661 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,350 करोड़ रुपये था।

भाषा रमण अजय

अजय