जेएसडब्ल्यू वन प्लेटफॉर्म्स ने 3,054 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया
जेएसडब्ल्यू वन प्लेटफॉर्म्स ने 3,054 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) विनिर्माण क्षेत्रों को सेवाएं देने वाले प्रौद्योगिकी आधारित मंच जेएसडब्ल्यू वन प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 3,054 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं।
बृहस्पतिवार देर रात दाखिल किए गए मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ में 1,300 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 1,754.01 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी।
ओएफएस के तहत जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड और मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड अपने शेयर बेचेंगे।
कंपनी नए निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल ब्रांड-निर्माण गतिविधियों, पूंजी आधार बढ़ाने और प्रौद्योगिकी तथा मंच विकास के लिए करेगी। बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


