जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर

जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर

जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 17, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: July 17, 2026 3:33 pm IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय बढ़ने से उसे यह बढ़त हासिल हुई है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 2,209 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 48,088 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 43,497 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 41,830 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025-36 की समान तिमाही में 40,325 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का कच्चे इस्पात का उत्पादन तीन प्रतिशत बढ़कर 65.9 लाख टन हो गया, जो 2025-26 की समान तिमाही में 63.8 लाख टन था।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में