ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 118 गुना से अधिक अभिदान

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 118 गुना से अधिक अभिदान

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 118 गुना से अधिक अभिदान
Modified Date: August 31, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: August 31, 2026 9:50 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन निवेशकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली और इसे 118.12 गुना अभिदान मिला। इसमें सबसे अधिक रुचि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की रही।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 6,32,05,127 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 7,46,59,52,130 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

क्यूआईबी श्रेणी को 221.43 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 176.42 गुना और खुदरा निवेशकों के हिस्से को 38.50 गुना अभिदान मिला।

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 207 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 78 से 82 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवर्तक देवेंद्र गोयल और जय गोयल 200 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में