जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में बढ़कर 4,191 करोड़ रुपये

Ads

जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में बढ़कर 4,191 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 21, 2021 / 12:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) विभिन्न कारोबार से जुड़े जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में उछलकर 4,191 करोड़ रुपये रहा।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 188 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की कुल आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 27,095 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 18,009 करोड़ रुपये थी।

भाषा

रमण मनोहर

मनोहर