कल्याणी स्टील्स, दो अन्य ने सेबी को 4.12 करोड़ रुपये का भुगतान कर मामला निपटाया

कल्याणी स्टील्स, दो अन्य ने सेबी को 4.12 करोड़ रुपये का भुगतान कर मामला निपटाया

कल्याणी स्टील्स, दो अन्य ने सेबी को 4.12 करोड़ रुपये का भुगतान कर मामला निपटाया
Modified Date: February 23, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: February 23, 2026 10:34 pm IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) कल्याणी स्टील्स लिमिटेड (केएसएल) समेत तीन इकाइयों ने सोमवार को बाजार नियामक सेबी के साथ सूचना छिपाने और संबंधित पक्षों के बीच लेनदेन के नियमों के कथित उल्लंघन का मामला कुल 4.12 करोड़ रुपये का भुगतान कर सुलझा लिया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का यह आदेश तब आया जब कल्याणी स्टील्स लिमिटेड, बीएफ यूटिलिटीज और दीप्ति आर पुराणिक ने अपने खिलाफ शुरू की गई नियामकीय कार्रवाई को समाधान के जरिए सुलझाने का प्रस्ताव रखा।

इसके बाद सेबी को संयुक्त रूप से 4.12 करोड़ रुपये का भुगतान कर मामले का निपटान कर दिया गया।

हालांकि इन इकाइयों ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को न तो स्वीकार किया और न ही अस्वीकार किया है।

भाषा

योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में