Bharat Taxi Amit Shah News: “ड्राइवर ही होगा कैब का मालिक, वही लाभ के हिस्सेदार भी”.. भारत टैक्सी ऐप कैब चालकों से रूबरू हुए अमित शाह.. बताया कैसे होगा मुनाफ़ा
Bharat Taxi Amit Shah News: अमित शाह ने दिल्ली में सहकारी मॉडल आधारित भारत टैक्सी सेवा को ड्राइवरों के लाभ वाला प्लेटफॉर्म बताया।
Bharat Taxi Amit Shah News || Image- ANI NEWS File
- ड्राइवर ही होंगे भारत टैक्सी के मालिक
- 30% तक कमीशन कटौती नहीं
- 21 स्थानों पर डिजिटल प्रीपेड बूथ
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में भारत टैक्सी ऐप सेवा से जुड़े कैब चालकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, (Bharat Taxi Amit Shah News) जिसमें मुनाफा किसी कंपनी मालिक को नहीं बल्कि मेहनत करने वाले ड्राइवरों को मिलेगा। उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली में “भारत टैक्सी” की शुरुआत की थी।
‘नहीं होगी 30 प्रतिशत तक कमीशन कटने जैसी समस्या” : अमित शाह
अमित शाह ने ड्राइवरों को समझाया कि भारत टैक्सी और अन्य ऐप आधारित सेवाओं में मूल अंतर यह है कि यहां 30 प्रतिशत तक कमीशन कटने जैसी समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कंपनियों का मकसद अपने मालिकों को अमीर बनाना होता है, जबकि भारत टैक्सी में ड्राइवर ही मालिक हैं और लाभ के हिस्सेदार भी वही होंगे।
भारत टैक्सी सहकारी मॉडल पर काम करती है, जिसमें ड्राइवर सदस्य और भागीदार होते हैं। इससे उनकी आय बढ़ेगी और काम में पारदर्शिता आएगी। यह पहल खासतौर पर उन शिकायतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिनमें ड्राइवरों ने अधिक कमीशन कटौती और आय की अनिश्चितता की बात कही थी।
21 स्थानों पर 34 प्रीपेड टैक्सी बूथ डिजिटल रूप से संचालित करने की अनुमति
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के बीच हुए समझौते के तहत भारत टैक्सी को दिल्ली के 21 स्थानों पर 34 प्रीपेड टैक्सी बूथ डिजिटल रूप से संचालित करने की अनुमति दी गई है। (Bharat Taxi Amit Shah News) इसके साथ ही एक संयुक्त कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया है, जिसमें रियल-टाइम राइड मॉनिटरिंग, एसओएस अलर्ट और त्वरित आपातकालीन सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
डिजिटल इंडिया अभियान के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के साथ समझौते के बाद भारत टैक्सी को डिजीलॉकर, उमंग और एपीआई सेतु जैसे प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इससे ड्राइवरों को पेपरलेस पंजीकरण, सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच और कैशलेस भुगतान जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
आईजीआई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी की सेवाएं नियमन के तहत संचालित होंगी
इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी के तहत 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी दी जाएगी। (Bharat Taxi Amit Shah News) वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और दिल्ली एयरपोर्ट पार्किंग सर्विसेज के साथ हुए समझौते के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी की सेवाएं नियमन के तहत संचालित होंगी। इससे ड्राइवरों को अधिक सवारी और बेहतर आय के अवसर मिलेंगे।
VIDEO | Union Home Minister Amit Shah says, “Those who work hard should make the profit, not middlemen; that is the idea behind Bharat Taxi.”
(Source: Third Party)
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6zDkZdqYMs
— Press Trust of India (@PTI_News) February 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- एआई शिखर सम्मेलन में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन से देश की छवि धूमिल हुई, कांग्रेस कमजोर हुई : आठवले
- अजित पवार विमान हादसा: रोहित ने सीबीआई जांच की मांग के लिए महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ की वृद्धि दर 2025-26 में 8.11 प्रतिशत रहने का अनुमान: आर्थिक समीक्षा
- केरल ने विड़िण्गम लॉजिस्टिक्स योजना के लिए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के साथ किए समझौते
- ‘भारत टैक्सी’ मंच से जुड़े चालकों के लिए आधार किराया तय किया जाएगाः अमित शाह

Facebook


